फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रेशर हार्न बजाया तो होगी कार्रवाई

Thu, 22 May 2025 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में एआरटीओ की नियुक्ति होने के बाद परिवहन महकमे ने सख्ती शुरू कर दी है। नवनियुक्त एआरटीओ अमित कुमार ने जिले के टैक्सी संचालकों के साथ बैठक की। सभी से नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एआरटीओ कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में टैक्सी संचालकों ने नवनियुक्त एआरटीओ का स्वागत किया। उन्होंने कई समस्याओं के समाधान और चुनाव ड्यूटी के दौरान लंबित भुगतानों का समाधान करने की मांग की। एआरटीओ अमित कुमार ने टैक्सी संचालकों को एमवी एक्ट के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने टैक्सी वाहनों में अग्निशमन यंत्र, कूड़ेदान अनिवार्य रूप से लगाने और प्रेशर हार्न का प्रयोग न करने की हिदायत दी। वाहनों में क्षमता के अनुसार सवारियां बैठाने, सीट बैल्ट का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहनों से संबंधित दस्तावेज रखने और यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन न करने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन स्वामियों को चुनाव ड्यूटी का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें