बागेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीएम आशीष भटगांई ने वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयर हाउस पहुंचे डीएम भटगांई ने स्ट्रांग रूम के तालों की जांच की। वहां मौजूद सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वेयर हाउस में तैनात सुरक्षाकर्मियों को किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को वेयर हाउस परिसर में प्रवेश करने की अनुमति न देने और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र प्रसाद देवली, धनी राम टम्टा, भाजपा से जगदीश जोशी, कांग्रेस के गोविंद गिरी गोस्वामी मौजूद रहे। संवाद