बागेश्वर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अनिवार्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में तैनात पात्र शिक्षक स्थानांतरण के लिए पांच मई तक अपना विकल्प पत्र जमा कर सकते हैं।
जिले में शिक्षकों के तबादले के लिए विभाग ने पांच मई तक विकल्प मांगे हैं। जिले के पात्र प्रवक्ता जिनके नाम तबादला सूची में शामिल हैं। पांच मई तक अपना विकल्प पत्र पोर्टल विवरण के साथ संस्थाध्यक्ष के माध्यम से सीईओ को उपलब्ध करा सकते हैं। तबादले के लिए पात्र शिक्षकों को दस विकल्प देने होंगे। इसके लिए पहले 30 अप्रैल तक का समय निर्धारित किया गया था लेकिन संशोधित पात्रता सूची जारी होने के बाद पांच मई तक का समय विस्तार किया गया है। जिले के सीईओ प्राप्त विकल्प पत्रों को 15 मई तक निदेशालय को उपलब्ध कराएंगे जिसके बाद निदेशालय से शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। सीईओ गजेंद्र सौन ने बताया कि शासन से समय-समय पर प्राप्त निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जिले में स्थानांतरण के विकल्प पत्र जमा करने की तिथि विस्तारित कर दी गई है। पात्र शिक्षक विकल्प पत्र जमा कर सकते हैं। संवाद