फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पीएचसी रवांईखाल में पांच माह से चिकित्सक नहीं

Thu, 01 May 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सरकारों के कई दावों के बाद भी जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधर पा रही हैं। जिला मुख्यालय से महज 10 किमी की दूरी पर स्थित पीएचसी रवांईखाल में पांच माह से चिकित्सक नहीं हैं। लोगों को मामूली सी बीमारी के उपचार के लिए 10 ये 15 किमी की दौड़ लगानी पड़ रही है। आपातकाल में रोगियों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इसके बाद भी यहां चिकित्सक की व्यवस्था नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पीएचसी रवांईखाल में क्षेत्र के बमराड़ी, सेल्टा, तालड़, ओखलसों, पापे, नैल और बहुली सहित कई अन्य गांवों की 10 हजार से अधिक की आबादी निर्भर है। पांच माह से चिकित्सक के नहीं होने से अस्पताल में मामूली बीमारी का उपचार भी नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में यहां तैनात एक मात्र फार्मासिस्ट के भरोसे लोगों का स्वास्थ्य है। केंद्र में एक फार्मासिस्ट और सफाई कर्मचारी तैनात हैं। लंबे समय से लोग यहां चिकित्सक नियुक्ति कर व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग कर रहे हैं लेकिन उनकी मांग की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार से शीघ्र चिकित्सक को नियुक्त कर लोगों को राहत देने की मांग की है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

रवांईखाल में तैनात चिकित्सक पीजी करने के लिए गए हुए हैं। केंद्र में रिक्त पद की जानकारी शासन में भेजी गई है। जल्द चिकित्सक मिलने की उम्मीद है। इसके बाद प्राथमिकता से चिकित्सक की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें