फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टैंकर से हो रही आपूर्ति, फिर भी जल संकट

Mon, 28 Apr 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वरकपकोट। नगर पंचायत क्षेत्र के खीरगंगा वार्ड में पेयजल संकट से लोग परेशान है। जल संस्थान टैंकर के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति कर रहा है। इसके बाद भी पेयजल संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को नगरपंचायत के खीरगंगा वार्ड सहित कई अन्य स्थानों में टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की गई। नगर पंचायत की ईओ गीता चंद्रा का कहना है कि पेयजल आपूर्ति सुचारू होने तक टैंकर से आपूर्ति की जाएगी। इधर बागेश्वर नगर के तहसील रोड सहित कई अन्य स्थानों पर लोग पेयजल संकट से परेशान है। सुबह के वक्त कार्यालयों को जाने वाले लोगों को नहाने तक के लिए पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। किसी तरह लोग हैंडपंप और प्राकृतिक जल स्रोतों से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। लोगों ने पेयजल संकट से निजात नहीं दिलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी लंबे समय से लोगों को पेयजल संकट से निजात दिलाने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन उनके आश्वासन धरातल पर नहीं उतर पा रहे हैं। लोगों ने शीघ्र पेयजल संकट से निजात नहीं दिलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें