काफलीगैर (बागेश्वर)। दूरस्थ क्षेत्र में अधिकारियों-कर्मचारियों के पद रिक्त होने से लोग परेशान हैं। लोगों को जमीन और प्रमाणपत्र संंबंधी कार्य कराने के लिए इधर-उधर की भागदौड़ करनी पड़ रही है।
वर्ष में 2007 में अस्तित्व आई काफलीगैर तहसील में बिलौरी, बैदीबगड़, नंदीगांव, असों और खांकर पांच राजस्व क्षेत्र आते हैं। नंदीगांव में छह माह और बैदीबगड़ दो साल से राजस्व उपनिरीक्षक का पद खाली है।
लोगों को स्थायी निवास प्रमाणपत्र, दाखिल-खारिज, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र आदि कार्य कराने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नंदीगांव क्षेत्र में कभड़ा, बोहाला, नंदीगांव, घटगाड़, रैखोली, सिया और बौड़ी ग्राम पंचायतें और बैदीबगड़ क्षेत्र में खौलसीर, ओखलीसिरोद, पांसदेव, बैदीबगड़, सैंज, गैरीगाड़, भोलना नाघर और कनगाड़ ग्राम पंचायतें आती हैं।
राजस्व उपनिरीक्षक नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।