फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिजली का पोल टूटने से गरुड़ क्षेत्र में आपूर्ति बाधित

Mon, 17 Mar 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र के कपिलेश्वर मंदिर के समीप पेड़ टूटने से बिजली का पोल टूटने चे चलते कत्यूर घाटी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर तीन बजे अचानक पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिरने से बिजली का पोल टूट गया। पोल टूटने से क्षेत्र के गरुड़ बाजार, पाये, सिल्ली, लौबांज, मटेना, बैजनाथ, टीट बाजार और गागरीगोल में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सीएससी में अपने कार्यों से आ रहे लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लघु उद्योगों का संचालन भी बंद हो गया है। ऊर्जा निगम के जेई राजेंद्र बोरा ने बताया कि कपिलेश्वर मंदिर के पास पेड़ टूटने से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। पोल बदलने का कार्य किया जा रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें