बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने कलक्ट्रेट के कई पटलों का औचक निरीक्षण कर बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आकर अनिवार्य रूप से बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए। बुधवार को डीएम ने निरीक्षण के दौरान बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करने में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए आई स्कैनर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंजिकाओं का रखरखाव उचित तरीके से करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को अपने-अपने कार्यालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कर नियमित निगरानी करने के लिए कहा। इस मौके पर एडीएम एनएस नबियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगत सिंह भौर्याल मौजूद रहे। संवाद