फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लाहुरघाटी में भू-धंसाव से घर खतरे की जद में

Sun, 07 Jul 2024 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र में चौबीस घंटे से बारिश हो रही है। बारिश से गरुड़ गंगा और गोमती नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। लाहुरघाटी में बारिश से एक आवासीय घर खतरे की जद में आ गया है। बैजनाथ कौसानी मार्ग पर लौबांज के पास सड़क पर चीड़ का एक पेड़ गिरने से यातायात आधे घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन

कौसानी, गरुड़, बैजनाथ, ग्वालदम, लाहुर, देवनाई, गोमती घाटी में शुक्रवार रात से लगातार बारिश हो रही है। तेज बारिश से लमचूला गांव निवासी भवान राम का आवासीय घर खतरे की जद में आ गया है। बारिश रौल्याना, जखेड़ा, सुराग गांव में संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। एसडीएम गरुड़ जितेंद्र वर्मा ने ग्रामीणों से आपदा से हुई क्षति की सूचना तहसील मुख्यालय के कंट्रोल रूम में देने के लिए कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें