फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गधेरे से प्रभावित क्षेत्र का भूगर्भ वैज्ञानिकों से निरीक्षण कराने के निर्देश

Fri, 05 Jul 2024 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने कपकोट तहसील क्षेत्र में बारिश से सड़कों को हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने पोलिंग और गैरखेत के मोनिया गधेरे से प्रभावित क्षेत्र का भूगर्भ वैज्ञानिकों से निरीक्षण कराने और प्रभावितों के विस्थापन के लिए प्रस्ताव तैयार कर तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।डीएम पाल ने कपकोट-गोलना-हरसीला मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें मोनिया गधेरे से पोलिंग व गैरखेत गांव के कुछ परिवारों पर मंडरा रहे खतरे की जानकारी दी। डीएम ने एसडीएम और संबंधित अधिकारियों से सुरक्षात्मक उपाय और विस्थापन की संभावनाएं तलाशने के लिए कहा। उन्होंने खकरचमा गधेरे का कलमठ चौड़ा कर जल निकासी का उचित प्रबंध करने और पिछली बार की बारिश में जरगाड़ गधेरे में आए मलबे की सफाई करने का प्रस्ताव बनाने के लिए कहा। वहां पर एसडीएम अनुराग आर्य, लोनिवि ईई अमित पटेल, सिंचाई जेएस बिष्ट, यूपीसीएल मोहम्मद अफजाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें