फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 14.99 लाख रुपये से होंगे कुंती गधेरे में सुरक्षात्मक कार्य

Sat, 06 Jul 2024 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा के पीपलचौक, जीतनगर आदि क्षेत्र के लोगों के लिए परेशानी का सबब बने कुंती गधेरे की समस्या जल्द दूर होगी। डीएम अनुराधा पाल ने गधेरे में सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए 14.99 लाख रुपये की राशि को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

बीते कई वर्षों से कुंती गधेरा मंडलसेरा, जीतनगर, पीपलचौक और आसपास के क्षेत्र के लिए परेशानी का सबब बना है। बारिश होने पर गधेरे से आने वाला पानी लोगों के घरों की ओर घुस जाता है। विवेकानंद विद्यालय को जाने वाला रास्ता और आबादी क्षेत्र जलभराव की चपेट में आ जाता है।
बीते बुधवार को हुई भारी बारिश के बाद कुंती गधेरे ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया। गधेरे से बहकर आए मलबे और पानी के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया जबकि रास्तों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में समस्या को मानसून की पहली बारिश में ही कुंती नाले ने दिखाया रौद्र रूप शीर्षक से प्रकाशित किया था। गधेरे की समस्या को लेकर विधायक ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। शुक्रवार को डीएम पाल ने गधेरे की समस्या से निजात दिलाने के लिए आपदा न्यूनीकरण मद से राशि स्वीकृत करते हुए सिंचाई विभाग को जल्द रोकथाम के कार्य कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें