बागेश्वर। मानसून के दौरान संभावित आपातकालीन स्थितियों को देखते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जिले के सभी चिकित्सकों के अवकाश पर सितंबर तक रोक लगा दी है। उन्होंने कहा है कि विशेष परिस्थितियों को छोड़कर कोई भी चिकित्सक अवकाश नहीं ले सकेंगे। चिकित्सकों को मुख्यालय छोड़ने से पहले जिलाधिकारी की अनुमति लेनी होगी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि डॉ. साक्षी और डॉ. गुंजन जिलाधिकारी की अनुमति से अवकाश पर गए हैं। जरूरत पड़ने पर अवकाश पर गए चिकित्सकों को अस्पताल बुलाया जा सकता है। संवाद