फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तीन जुलाई तक बढ़ी अल्ट्रासाउंड की प्रतीक्षा सूची

Sat, 29 Jun 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की प्रतीक्षा सूची लंबी होती जा रही है। अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को तीन जुलाई तक का इंतजार करना पड़ रहा है। 44 मरीजों का नाम प्रतीक्षा सूची में दर्ज है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुविधा होने के बावजूद अस्पताल आने वाले हर मरीज का अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहा है। सोनोलॉजिस्ट डॉ. कुमोद पंत स्वास्थ्य कारणों से लंबे समय से अवकाश पर हैं। रेडियोलाॅजिस्ट डाॅ. आराधना नेगी सामान्य मरीजों के साथ ही गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड कर रही हैं।
शनिवार को जिला अस्पताल में 30 मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए गए। इनमें से 20 मरीजों का नाम पहले से प्रतीक्षा सूची में अंकित था। अस्पताल की प्रतीक्षा सूची के अनुसार सोमवार को 21, मंगलवार को 21 और बुधवार को दो मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाने हैं। इस अवधि में नए मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए अस्पताल पहुंचे तो प्रतीक्षा सूची और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन



अस्पताल में सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड न होने से लोगों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है। मरीज प्रतीक्षा सूची का इंतजार करने की बजाय निजी अस्पतालों से महंगे दामों में अल्ट्रासाउंड करवा रहे हैं।
विज्ञापन





सोनोलाॅजिस्ट के अवकाश से लौटने पर अस्पताल में सभी मरीजों के अल्ट्रासाउंड किए जाएंगे। मरीजों को प्रतीक्षा सूची का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

डॉ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें