फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सैम मंदिर वार्ड, मजियाखेत में तीसरे दिन मिल रहा पानी

Mon, 22 May 2023 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल संकट भी गहराने लगा है। सैम मंदिर वार्ड, मजियाखेत और कफलखेत में उपभोक्ताओं को तीसरे दिन पीने का पानी मिल रहा है। कई बार विभाग को समस्या बताने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है। पेयजल संकट गहराने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी जुटाने के लिए भी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सैम मंदिर वार्ड की आधी आबादी, जुल्किया और मजियाखेत, कफलखेत क्षेत्र में फल्यांटी से जिला जजी के लिए बनी पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति की जाती है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस लाइन से साल भर पेयजल किल्लत बनी रहती है। गर्मियों में हालात अधिक खराब हो जाते हैं। इन दिनों नलों से तीसरे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। पेयजल जुटाने के लिए लोगों को हैंडपंप और अन्य प्राकृतिक स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा है।
उपभोक्ता दीपक जोशी, जगदीश चंद्र, उमेश चंद्र आदि ने बताया कि पहले सैम मंदिर वार्ड और जुल्किया को जखेड़ा पेजयल योजना से पानी दिया जाता था। बाद में फल्यांटी से बनी योजना से आपूर्ति होने लगी। इसके बावजूद पेयजल संकट का समाधान नहीं हो रहा है। मजियाखेत और कफलखेत में भी लंबे समय से पीने का पानी का संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

फल्यांटी से बनी पेयजल योजना के निर्माण के समय से परेशानी है। उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुुसार पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। लाइन में कहीं खराबी होगी तो उसे भी चेक करवाया जाएगा। सीएस देवड़ी, ईई जल संस्थान बागेश्वर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें