गरुड़ (बागेश्वर)। देवभूमि ट्रक एसोसिएशन ने ओवरलोड चलने वाले मालवाहक वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। परिवहन विभाग ओवरलोड ट्रकों को सीज करेगा तो ट्रक एसोसिएशन परिवहन विभाग को हर संभव सहयोग देगा।
देव भूमि ट्रक एसोसिएशन के महामंत्री प्रकाश रावल, अध्यक्ष दिनेश बिष्ट, कंचन थायत, कुंदन सिंह कबडोला, संजय फस्र्वाण ने बताया कि बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के अधिकांश ट्रक अनरलोड चल रहे हैं।
कहा कि परिवहन विभाग को चेकिंग के दौरान ओवरलोड ट्रक मिले तो वाहन चालक और मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए ट्रक एसोसिएशन विभाग को सहयोग करेगा।
देव भूमि ट्रक एसोसिएशन का कहना है कि अंडरलोड सामाग्री लाने में पुलिस ट्रक चालकों से वसूली करेगी तो वह मैदानी क्षेत्र से सामाग्री लाना बंद कर देंगे। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा।