गरुड़ (बागेश्वर)। बंदरों के आतंक से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इन किसानों ने सीएम पुष्कर धामी को पत्र भेजकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। मटेना, बैजनाथ, भकुनखोला, मवई, भोलाथल, बैजनाथ, टीट बाजार, पाये, तैलीहाट, नौघर, सिल्ली के ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों ने सब्जी की पौध नष्ट कर दी है। इससे किसानों को हजारों को क्षति पहुंची है। प्रभावित किसानों ने वन विभाग से बंदरों को शीघ्र पकड़ने और फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद