फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गुप्तांग काट डाला, जिला अस्पताल में भर्ती

Sun, 15 Oct 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। अपना गुप्तांग काटने से 46 वर्षीय व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भटखोला निवासी ग्रामीण को शनिवार शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल में गंभीर हालत में लाया गया। जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. लता बोरा ने बताया कि परिजनों ने उसके गुप्तांग से रक्तस्राव की सूचना दी। जांच करने पर पता चला कि उसका गुप्तांग कटकर लगभग अलग हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। यह घटना करीब चार-पांच दिन पुरानी बताई गई है। शरीर में संक्रमण आदि की जांच कराई जा रही है। तीमारदारों को वह लहूलुहान हालत में अपने कमरे में पड़ा मिला। वह संन्यासियों की भांति रहता था। उसे मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस को इस घटना की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें