फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वज्यूला के पास तेंदुओं का जोड़ा दिखने से लोग भयभीत

Sun, 15 Oct 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। वन रेंज मुख्यालय वज्यूला के पास शुक्रवार शाम दो तेंदुए दिखने से मवई और भोलाथल कस्बे में रहने वाले लोग डरे, सहमे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर तेंदुए पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जखेड़ा की ओर जा रहे एक मैक्स चालक और उसमें सवार यात्रियों को शुक्रवार रात रेंज कार्यालय के सामने दो तेंदुए सड़क किनारे दिखे। वह काफी देर तक सड़क से नहीं हटे। मैक्स में सवार यात्रियों ने शोर मचाया तो दोनों तेंदुए सड़क से हटे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतेंद्र मेहता समेत वज्यूला के कई ग्रामीणों ने वनाधिकारियों से मवई, भोलाथल में पिंजरा लगाने की मांग की है। वहीं वज्यूला के रेंजर हरीश खर्कवाल ने ग्रामीणों से रात में सावधानी बरतने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें