फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गोमती और लाहुरघाटी में आरएफसी गोदाम खोलने की मांग मुखर

Tue, 11 Jul 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विकासखंड के लाहुर और गोमती घाटी में खाद्यान्न गोदाम नहीं होने से दोनों घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं को रसद उठाने 25 किमी दूर डंगोली आरएफसी गोदाम के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

गरुड़ में वर्षों से एकमात्र आरएफसी गोदाम है। लाहुर और गोमती घटी के गांवों के सस्ता गल्ला विक्रेताओं को सरकारी राशन उठाने के लिए 25 किमी दूर डंगोली आने को मजबूर होना पड़ता है। आरएफसी गोदाम से राशन उठाने में उनका दो दिन का समय बर्बाद होने के साथ-साथ अतिरिक्त धन खर्च होता है। लाहुर घाटी के सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने बताया कि उन्हें राशन उठाने के लिए एक दिन बैंक का चालान लगाने गरुड़ आना पड़ता है। दूसरे दिन गोदाम से राशन उठाने के लिए आरएफसी गोदाम डंगोली आना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि लाहुर और गोमती घाटी आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील है। सड़क खराब होने से उन्हें दुकान तक रसद पहुंचाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आरएफसी के ठेकेदार संजय फर्स्वाण, कंचन थायत, महेंद्र सिंह रावल, दिनेश बिष्ट, कै. कुंदन सिंह कबडोला ने खाद्य सचिव और कुमाऊं आरएफसी आयुक्त से लाहुर और गोेमती घाटी में जल्द खाद्यान्न गोदाम खोलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें