फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आजीविका बढ़ाने के तरीके बताए

Tue, 11 Jul 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राष्ट्रीय ग्रामीण प्रगति परियोजना के तहत समूहों को सदस्यों को आजीविका बढ़ाने के तरीके बताए गए। विकास भवन सभागार में डीआरडीए की परियोजना निदेशक शिल्पी पंत की अध्यक्षता में एनआरएलएम के माध्यम से न्याय पंचायत स्तर पर गठित समूहों के सदस्यों को आजीविका बढ़ाने के टिप्स दिए गए। उत्पादित वस्तु को बाजार की उपलब्धता, उत्पादन बढ़ाने की जानकारी दी गई। विभागीय योजनाओं से समूह सदस्यों को लाभान्वित करने के लिए न्याय पंचायत क्षेत्र में कार्य करने का खाका खींचा गया। कार्यक्रम में रीप के जिला परियोजना प्रबंधक मोहम्मद आरिफ खान, सहायक प्रबंधक वैल्यू चैन नरेश बेनीवाल, सहायक प्रबंधक सपना नेगी, सहायक प्रबंधक समावेश राजेंद्र सिंह राणा, सुनील भट्ट आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें