फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भिलकोट न्याय पंचायत के ग्रामीणों में तेंदुए का डर

Mon, 04 Sep 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भिलकोट न्याय पंचायत के ग्रामीणों में तेंदुए का डर है। सहमे ग्रामीणों ने बन विभाग से तेंदुए को जल्द पिंजरे में कैद करने की मांग की है।
विज्ञापन

भिलकोट न्याय पंचायत के बूंगा, नौगांव, हरीनगरी, छटिया, सेलखनारी, सालमगढ़, पप्या, अमस्यारी, मवई, छटिया, मोहरखान, स्याली आदि गांवों में एक सप्ताह से तेंदुए की दहशत है। सहमे ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ शाम होते ही आबादी में दस्तक देता है। कुछ दिन पूर्व तेंदुए ने भिलकोट गांव की एक किशोरी को पंजा मारकर घायल कर दिया था। वन रेंजर हरीश खर्कवाल ने ग्रामीणों से गांव की महिलाओं से अकेले नहींं जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को कैद करने के लिए पिंजरा लगाने के संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा गया है। जिला पंचायत सदस्या इंद्रा परिहार ने डीएफओ बागेश्वर से वन विभाग से भिलकोट न्याय पंचायत के हर गांव में पिंजरा लगाने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें