फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सैन्य सम्मान के साथ हुई सैनिक की अंत्येष्टि

Mon, 04 Sep 2023 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
जीतेंद्र सिंह, फाइल फोटो
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर क्षेत्र के बड़ेत, पालनीकोट निवासी सेना के जवान का लंबी बीमारी से निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर का सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

मृतक सैनिक जितेंद्र सिंह (29) 17 कुमाऊं में कानपुर में तैनात थे। उनका लखनऊ में ब्रेन ट्यूमर का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को नायब सूबेदार हरीश जोशी के नेतृत्व में सेना की टुकड़ी कानपुर से बागेश्वर लाई। उनके आवास से रविवार को अंतिम यात्रा निकली। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। सरयू-गोमती संगम पर बने श्मशान घाट में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व सैनिकों, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी गंगा सिंह बिष्ट, सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आरसी तिवारी ने उन्हें पुष्प चक्र अर्पित किए।
कौसानी से आई सिग्नल कोर की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। दो साल पहले जितेंद्र की शादी बबीता से हुई थी। उनके पिता बहादुर सिंह सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि मां मुन्नी देवी गृहिणी हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, राजेंद्र सिंह टंगड़िया, पूर्व सैनिक संगठन के कैप्टन भूपेश दफौटी, विशन ठठोला, बीएस बजेठा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें