फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तैलीहाट गांव में पेयजल संकट गहराया

Tue, 28 May 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। तैलीहाट गांव में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीण दो किमी दूर से पीने का पानी एकत्र करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव की पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए कहा है। डीएम को भेजे पत्र में तैलीहाट के ग्रामीणों ने कहा कि गांव के पेयजल स्रोत में पानी कम होने से गांव तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ग्रामीण दो किमी दूर से पीने का पानी ढो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव के लिए बन रही पेयजल योजना का निर्माण जल्द पूरा करने के लिए कहा है। गरुड़ नगर को पेयजल आपूर्ति करने वाली पेयजल योजना से सोमवार को पेयजल की आपूर्ति नहीं हुई। पेयजल आपूर्ति नहीं होेने से नौघर, टीटबाजार, भकुनखोला, गरुड़ बाजार, गढ़खेत के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें