फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मलबा गिरने से हरड़ा-नैनी सड़क 20 घंटे रही बंद

Tue, 28 May 2024 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा जिले में बारिश से जनजीवन प्रभावित, जैंती में सबसे अधिक 33 तो अल्मोड़ा में हुई 1.2 एमएम बारिश
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले में बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। जैंती में सबसे अधिक 33 तो जिला मुख्यालय में 1.2 एमएम बारिश हुई। बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा गिरने से हरड़ा-नैनी सड़क बंद रही। इससे छह से अधिक गांवों का शेष दुनिया से सड़क संपर्क कटा रहा। वाहनों की आवाजाही थमने से क्षेत्र के लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ी। 20 घंटे बाद दूसरे दिन शाम चार बजे के करीब मलबा हटाकर सड़क आवाजाही शुरू कराई गई।
जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में रविवार देर रात हुई बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। जिला मुख्यालय के साथ ही रानीखेत, चौखुटिया, सोमेश्वर, भिकियासैंण, स्याल्दे, जैंती, भैंसियाछाना सहित अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। सड़कों और रास्तों पर जलभराव होने से लोग परेशान रहे। हालांकि बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बारिश के बाद पहाड़ी से मलबा गिरने से हरड़ा-नैनी सड़क बंद हो गई। सूचना के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने मौके पर जेसीबी भेजी। 20 घंटे बाद मलबा हटाकर सड़क पर आवाजाही शुरू कराई गई।

बारिश का आंकड़ा(एमएम में)
अल्मोड़ा 1.20
जैंती 33.00
रानीखेत 10.00
चौखुटिया 16.00
भिकियासैंण 2.00
सोमेश्वर 8.00
भैंसियाछाना 26.00
शीतलाखेत 2.50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें