फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बंदरों के आतंक से गरुड़ के किसान परेशान

Sun, 25 Feb 2024 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बंदरों के आतंक से कत्यूर घाटी के किसान परेशान हैं। किसानों ने वन विभाग से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

कत्यूर घाटी के तैलीहाट, बैजनाथ, भकुनखोला, माल्दे, नौघर, सिल्ली, पचना, पाये, डंगोली, बिनखोली, मेलाडुंगरी आदि गांवों में बंदर आए दिन फसल को क्षति पहुंचा रहे हैं। किसानों ने वन विभाग से बंदरबाड़ा बनाने और बंदरों को पकड़ने के लिए गांवों में पिंजरा लगाने की मांग की है। उधर कौसानी, सौली, लौबांज, रतमटिया गांव में जंगली सुअरों ने खेतों में खड़ी फसल नष्ट कर दी है। ज्येष्ठ उप प्रमुख बहादुर कोरंगा ने वन विभाग से जंगली सुअरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें