फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने सिलिंडर, सब्जियों के साथ किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jul 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में गैस सिलिंडर और सब्जियों के साथ धरना दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता को भाजपा के लुभावने नारों से ज्यादा महंगाई को कम करने की दरकार है। सरकारों को महंगाई नियंत्रित करने के लिए कदम उठाने चाहिए। जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि महंगाई से गृहिणियों का बजट बिगड़ गया है। घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के साथ खाद्य पदार्थों के दाम आसमान छूने से लोगों का जीवन-यापन करना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि महंगाई से त्रस्त जनता लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।

धरने पर ये बैठे

प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रीति बिष्ट, जिला महामंत्री गीता महरा, तारा तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपा साह, लीला जोशी, दीपा जोशी, बीना पांडे, दीपा गोस्वामी, धीरा तिवारी, पुष्पा पांडेय, हेमा तिवारी, पूर्व सभासद राधा तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव शरद चंद्र साह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें