फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विधिक जानकारी दी, पौधरोपण का महत्व बताया

Sat, 08 Jul 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरके खुल्बे के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में राजकीय इंटर काॅलेज कौसानी में विधिक जागरूकता शिविर और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जागरूकता शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, ओवरस्पीड, बाल विवाह, बाल श्रम, कन्याभ्रूण हत्या, मानव तस्करी और पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधिक जानकारी होने से अपराधों को कम करने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को पौधरोपण का महत्व बताते हुए कहा कि धरा को वृक्षों से आच्छादित कर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। इस मौके पर विद्यार्थियों के साथ मिलकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें