फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अल्मोड़ा में चार ग्रामीण सड़कें बंद, छह हजार की आबादी परेशान

Mon, 07 Aug 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बारिश के बाद जिले में चार ग्रामीण सड़कें बंद हैं जिससे छह हजार की आबादी प्रभावित है। जगह-जगह मलबा और बोल्डर गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप है लोग पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद जिले में सौधार-पनुवाद्योखन, पीपना-डंगूला, बल्मरा-तल्ली चनोली, पोखरी-मेरगांव सड़कें बंद हैं। इन सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिरने से वाहनों के पहिए थमे हैं। ऐसे में 20 से अधिक गांवों की छह हजार से अधिक की आबादी की दिक्कत बढ़ गई है। उनका गांवों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और वे किसी तरह पैदल सफर कर बाजार और अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि कार्यदायी संस्थाएं सड़क खोलने में जुटी हैं लेकिन बारिश के बीच सड़कों से मलबा हटाने में दिक्कत आ रही है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने कहा कि सड़कों को खोलने काम चल रहा है। संवाद



अल्मोड़ा में 6.5 तो सोमेश्वर में 34 एमएम बारिश
अल्मोड़ा। जिले के कई हिस्सों में हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बीते शनिवार देर रात से ही बारिश जारी रही। सुबह के समय बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की। जिला मुख्यालय में 6.5 तो सोमेश्वर में सबसे अधिक 34 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। बारिश से जिले की नदियों का भी जलस्तर बढ़ गया है और वह उफान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश का आंकड़ा (एमएम में)

अल्मोड़ा-6.5

रानीखेत-26

द्वाराहाट -22

चौखुटिया -3

भिकियासैंण -8

सोमेश्वर -34

जागेश्वर-2

ताकुला-12.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें