फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: भूस्खलन से खतरे की जद में आया प्राथमिक विद्यालय रिखाड़ी

Fri, 11 Aug 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के रिखाड़ी गांव में सड़क से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। भूस्खलन की जद में गांव का प्राथमिक विद्यालय भी आ गया है। स्कूल के पीछे से लगातार मलबा गिर रहा है। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल को जोड़ने वाला पैदल पुल भी खतरे की जद में आ गया है।
विज्ञापन

रिखाड़ी गांव और प्राथमिक विद्यालय के पास लंबे समय से सूपी-हरकोट मार्ग से भूस्खलन हो रहा है। बारिश होने पर मलबा अधिक गिरने लगता है। ग्राम प्रधान तारा टाकुली, सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह टाकुली ने बताया कि विद्यालय के पीछे से मलबा गिरने के कारण विद्यार्थियों के लिए खतरा बढ़ रहा है। स्कूल तक आने-जाने के लिए बना पुल भी खतरे की जद में है। उन्होंने बताया कि पूर्व में राप्रावि और जूनियर हाईस्कूल के लिए बनी तीन पैदल पुलिया टूट चुकी हैं। पुल नहीं होने से धुरकोट के विद्यार्थी प्राथमिक स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लगातार हो रहे भूस्खलन के बाद रिखाड़ी से आने वाले बच्चों के अभिभावक भी डरे हुए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समस्या का संज्ञान लेने की मांग की है।


अलर्ट के चलते बंद रहे स्कूल लेकिन मौसम रहा साफ
बागेश्वर। मौसम विभाग के अनुमान के चलते जब भी भारी बारिश की आशंका के चलते जिले में स्कूल बंद किए गए उस दिन मौसम साफ रहा है। बृहस्पतिवार को भी यही देखने को मिला। इस साल के मानसून काल में एक बार भी अलर्ट के दिन भारी बारिश नहीं हुई है। अधिकांश अवकाश के दिन मौसम साफ रहा है।
विज्ञापन



10 सड़कों पर बाधित है यातायात
बागेश्वर। मानसूनी बारिश से जिले की सड़कों को नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन, भू-धंसाव, मलबा और बोल्डर गिरने के कारण दस सड़कें बंद हैं। आठ सड़कों पर पूर्व से यातायात बाधित है जबकि कांडा-सानिउडियार और कंधार-रौल्यांना सड़क पर बोल्डर और गिरने से आवागमन ठप हो गया है। पहले से बंद पड़ी भानी-हरसिंग्याबगड़, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, अनर्सा-सन, सिमगड़ी, सिरलौनी-लोहागड़ी, काफलीकमेड़ा, बड़ेत और नामतीचेटाबगड़ मार्ग पर भी यातायात सुचारु नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें