गरुड़ (बागेश्वर)। सीएम पुष्कर धामी 15 अगस्त को बैजनाथ के पूर्व थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट को देहरादून में सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित करेंगे। बता दें कि कोविड काल से पूर्व थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने कपकोट के थानाध्यक्ष के पदभार के साथ बागेश्वर के बिलोना में बने स्टेजिंग एरिया में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। कोरोना काल में बिष्ट और उनकी धर्मपत्नी एसआई ने अपने दो नन्हें बच्चों को अपने बूढ़े माता-पिता के साथ छोड़कर रात-दिन डयूटी कर लोगों का दिल जीता था। बिष्ट दो बार बैजनाथ के थानाध्यक्ष रहे चुके हैं। बिष्ट का सीएम सम्मान के लिए चयन होने पर जिले के पुलिस कर्मियों और क्षेत्र की जनता ने खुशी जताई है। संवाद