फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आंदोलन पर डटे रहे कोविड उपनल कर्मचारी

Sun, 02 Jul 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग से हटाए गए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग पर जायज मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। समायोजन की मांग पूरी होने के बाद आंदोलन समाप्त करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कोरोना के समय स्वास्थ्य विभाग में उपनल के माध्यम से तैनात किए गए कर्मचारियों की सेवा बीते मार्च में समाप्त कर दी गई थी। इसके बाद से कर्मचारी आंदोलन पर हैं। उपनल कर्मियों ने कहा कि सेवा समाप्त किए जाने के बाद उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर पूजा सोनी, गंगा देवी, कविता, पूजा कनौजिया, दीपिका देवी, रितू कनौजिया, रीता अर्या, आनंद प्रसाद, कुशाल सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें