फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Fri, 21 Jul 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मणिपुर में कुकी महिलाओं पर हुए यौन हमले के विरोध में महिला कांग्रेस ने केंंद्र सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने पीड़ित महिलाओं को जल्द न्याय दिलाने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मणिपुर के सीएम एन विरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और मणिपुर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वक्ताओं ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध हो रहा है। सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम साबित हो रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित महिलाओं के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाकर ही दम लेगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूजा आर्या, नवल किशोर टम्टा, सुनील भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें