फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बदलता मौसम कर रहा बीमार, जिला अस्पताल में बढ़े मरीज

Tue, 26 Dec 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ मौसमी बीमारियों में इजाफा हो गया है। जिला अस्पताल में जांच कराने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। अधिकतर मरीज सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस की परेशानी वाले आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 441 लोगों ने जांच करवाई।
विज्ञापन

जिले के नगरीय क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ठंड में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। बदलते मौसम और खानपान संबंधी परेशानियों के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में जांच करवाने के लिए आ रहे मरीजों को चिकित्सक ठंड से बचाव करने, गर्म कपड़े पहनने, खानपान में सावधानी बरतने, बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। देश में कोरोना के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के चलते भी लोगों को सर्दी, जुकाम की शिकायत होने पर चिकित्सक की सलाह लेने के लिए कहा जा रहा है।
ठंड बढ़ते ही सांस संबंधी परेशानी वाले मरीजों को ऑक्सीजन कंसनटेटर की जरूरत पड़ रही है। रेडक्रॉस सोसायटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि सोसायटी जरूरतमंदों को निशुल्क कंसनटेटर उपलब्ध करा रही है। इस महीने 12 लोगों को ऑक्सीजन कंसनटेटर दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

इधर, सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के समय परेशानियां बढ़ने लगती हैं। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना को लेकर भी लोगों से सतर्कता बरतने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें