फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सिंचाई के लिए भरपूर पानी नहीं मिलने पर नाराजगी

Fri, 14 Jul 2023 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। भनार गांव के जुबुरा तोक में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। बीते जून में नहर की मरम्मत के बावजूद समस्या दूर नहीं होने पर नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन दिया। जल्द ग्रामीणों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गांव में 56 परिवार निवास करते हैं। सभी लोग खेतीबाड़ी से जीवनयापन करते हैं। मई और जून में लघु सिंचाई ने नहर की मरम्मत कर नहर में तीन इंच की पाइप लाइन जोड़ी है। पूर्व में पांच और चार इंच के दो पाइप जुड़े थे। तीन इंच के पाइप से सिंचाई और रोपाई के लिए बेहद कम पानी मिल रहा है। एक दिन में मात्र तीन-चार खेतों की रोपाई हो रही है। ग्रामीणों ने तीन इंच की पाइप को हटाकर आठ इंच की पाइप लगाने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान भूपाल राम, चंदन सिंह, खुशाल सिंह, हर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें