फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बीडी पांडेय परिसर की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग

Fri, 14 Jul 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बद्रीदत्त पांडेय परिसर की प्रमुख समस्याओं के समाधान के लिए एनएसयूआई कार्यकर्ता मुखर हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने निदेशक को ज्ञापन देकर समस्याओं का संज्ञान लेने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने निदेशक डॉ. दीपा कुमारी को दिए ज्ञापन में बताया कि इन दिनों चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विभागों में प्रवेश के अलग नियम बनाए गए हैं। कई विभाग एंटी रैगिंग फार्म भी नहीं भरा रहे हैं। फीस जमा करने का पोर्टल बंद पड़ा है जिससे छात्रों को फीस जमा करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने कहा कि अब तक अनेक विद्यार्थियों की मार्कशीट, टीसी आदि नहीं मिले हैं। इसे देखते हुए प्रथम मेरिट लिस्ट की प्रवेश तिथि को बढ़ाया जाना चाहिए। इस दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट, पंकज कुमार, कमलेश कुमार, प्रकाश वाच्छमी, कमलेश गढ़िया आदि मौजूद रहे।

प्रवेश तिथि बढ़ाने की मांग
बागेश्वर। अभाविप कार्यकर्ताओं ने बीडी पांडेय परिसर की निदेशक को ज्ञापन देकर प्रवेश तिथि 18 जुलाई तक विस्तारित करने की मांग की। छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने निदेशक डॉ. दीपा कुमारी को ज्ञापन देकर बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर की बीते 13 जुलाई तक चली प्रवेश प्रक्रिया में कई विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं। सभी विद्यार्थियों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रवेश तिथि को आगे बढ़ाया जाए। इस मौके पर हरेंद्र दानू, भूपेंद्र दानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें