बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में समायोजन की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का धरना जारी है। उपनल कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
बीते 16 मार्च से कोविड उपनल कर्मचारी आंदोलन पर डटे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि विभाग से हटाए जाने के बाद से धरना चल रहा है। जिला प्रभारी मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और देहरादून में सीएम को भी ज्ञापन दिया गया लेकिन अब तक सेवा विस्तार और समायोजन की मांग पूरी नहीं की गई है। चार महीने से कोविड उपनल कर्मचारी बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। रोजगार छिनने के बाद से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की बात कही है। इस दौरान बलवंत सिंह, महेश, पंकज, हरीश, यशोदा, सीता, दीपिका, कविता, पूजा, रेखा, रीता, संजय कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद