फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आपदा प्रभावितों की मदद के लिए रेडक्रॉस ने बढ़ाए हाथ

Fri, 14 Jul 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने गरुड़ के पय्यां गांव जाकर बारिश से मकान टूटने पर लोगों को राहत सामग्री बांटी। गांव में दो ग्रामीणों के मकान भारी बारिश से ध्वस्त हो गए थे।
विज्ञापन

रेडक्रॉस की टीम जिला सचिव आलोक पांडेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय से करीब 40 किमी दूर पय्यां गांव पहुंची। स्वयंसेवियों ने आपदा प्रभावित मोहन राम और मनोज कुमार को तिरपाल, कंबल, किचन सेट, बर्तन और रोजमर्रा की जरूरी सामग्री दी। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। पांडेय ने कहा कि आपदा प्रभावित परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ली है। इस मौके पर चेयरमैन संजय साह जगाती, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, वरिष्ठ सदस्य उमेश चंद्र जोशी, कन्हैया वर्मा, मोहीउद्दीन अहमद तिवाड़ी, अक्षय चन्याल, हरीश रावत, राजेंद्र नेगी, विनोद पांडेयर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें