फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बारिश से बागेश्वर जिले में तीन मकान ध्वस्त, एक क्षतिग्रस्त

Thu, 13 Jul 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़। जिले में बुधवार शाम से हो रही बारिश लोगों के लिए परेशानी बढ़ाने लगी है। तेज बारिश से गरुड़ तहसील क्षेत्र में तीन घर ध्वस्त हो गए हैं। कांडा तहसील क्षेत्र में भी एक मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। लगातार बारिश से सरयू और गोमती नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
विज्ञापन

कौसानी, गरुड़, ग्वालदम क्षेत्र में 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इस कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज बारिश के बीच तहसील क्षेत्र के सभी स्कूल, काॅलेज खुले रहने से बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूल और घर पहुंचे। बीईओ कमलेश्वरी मेहता ने बताया कि अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को स्कूल, कॉलेज में बच्चों की उपस्थिति कम रही। स्थानीय बाजारों में चहल, पहल कम रही। तहसील क्षेत्र में कई निर्माण कार्य ठप रहे। इस कारण दैनिक मजदूरों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। गरुड़, गोमती, लाहूर नदी उफान पर है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तल्ला पय्यां में अतिवृष्टि से मोहन राम पुत्र लालू राम और मनोज कुमार पुत्र जगदीश कुमार के आवासीय मकान ध्वस्त हो गए। मोहन राम का परिवार गांव के ही दिनेश राम के मकान में रह रहा है। मनोज कुमार का परिवार आनंद राम के मकान में रह रहा है। गागरीगोल में सुनील कुमार पुत्र रतन राम का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गरुड़ क्षेत्र के पय्यां गांव में दो घर क्षतिग्रस्त हो गए। गागरीगोल में भी एक घर ध्वस्त हो गया। कांडा तहसील के सिमकूना गांव में तारी राम पुत्र अन राम का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। राजस्व उपनिरीक्षकों ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन


फोटो 13 बीजीएस 07 से 09 पी


इनसेट


कपकोट में 37.50 और गरुड़ में 25.50 मिमी बारिश
बागेश्वर। यहां बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक हुई बारिश कपकोट विकासखंड में 37.50 मिमी, गरुड़ में 25.50 मिमी और बागेश्वर में छह मिमी मापी गई। सरयू नदी का जलस्तर 865.80 और गोमती का 863.20 मिमी रहा। हालांकि दोनों नदियां फिलहाल खतरे के निशान 870.70 मीटर से काफी नीचे बह रहीं हैं। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। संवाद


इनसेट


छह सड़कें खुलीं, पांच अब भी बंद
बागेश्वर। भूस्खलन और मलबा गिरने से बृहस्पतिवार सुबह नौ सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। दो सड़कें पहले से बंद थीं। सड़कों को खोलने का काम दिनभर चलता रहा। शाम तक कांडे-खडेरिया, ढालन-खुनौली, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, हरसीला-सीमा, बागेश्वर-कपकोट-तेजम और कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा सड़क पर यातायात सुचारु हो गया लेकिन रावतसेरा-माना कभाटा, बांसपटान-रावतसेरा, रौल्याना-सिरौली, सूपी-झूनी और काफलीकमेड़ा सड़क पर यातायात अब भी ठप है। सूपी-झूनी सड़क 30 जून से बंद है जबकि काफलीकमेड़ा सड़क पर चार जुलाई से यातायात बाधित है। संवाद

कोट
प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए प्रशासन सतर्क है। बारिश से ध्वस्त हुए घरों का निरीक्षण कर लिया गया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मलबा गिरने से बंद सड़कों को खोला जा रहा है। - शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें