फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पेयजल के लिए जलसंस्थान के ईई काे घेरा

Thu, 13 Jul 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जौलगांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने से सूखे पड़े नल। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के सैम मंदिर वार्ड में पेयजल संकट पर लोग भड़क गए। वार्ड के जुल्किया और नदीगांव के कुछ इलाकों में पानी नहीं आने पर आक्रोशित लोगों ने जलसंस्थान के ईई का घेराव किया। उन्होंने जल्द पेयजल नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गर्मी की शुरूआत से नदीगांव और जुल्किया क्षेत्र के 30 से अधिक परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। बुधवार को उपभोक्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन कर ईई का घेराव किया। उन्होंने ईई को ज्ञापन देकर बताया कि पेयजल संकट के चलते वह प्राकृतिक स्रोत से पानी ढो रहे हैं। नियमित पानी नहीं मिलने के बावजूद बिल पूरा वसूला जा रहा है। इस मौके पर दीपक जोशी, किरन उपाध्याय, सुरेश बलसूनी, प्रकाश सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे।


जौलगांव में भी पांच दिन से नहीं आया पानी
कांडा/बागेश्वर। घिंघारूतोला क्षेत्र के जौलगांव में पांच दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने विभाग से पेयजल संकट दूर करने की मांग की है।
जौलगांव के पूर्व ग्राम प्रधान हरीश कुमार, दीप कुमार, संजय, देवेंद्र, मोहनी देवी, विमला देवी आदि ने बताया कि नल में पानी नहीं आने से प्राकृतिक जल स्रोत से पानी जुटाना पड़ रहा है। एक किमी दूर से पानी ढोकर लोग प्यास बुझा रहे हैं। पेयजल किल्लत के कारण होटल, रेस्टोरेंट संचालक भी परेशान हैं। ग्रामीणों ने जल्द जल संकट को दूर करने और पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है।

बागेश्वर के जौलगांव में पेयजल आपूर्ति ठप होने से सूखे पड़े नल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें