फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आबादी में घुसा बारिश का पानी, भूधंसाव से बढ़ा खतरा

Thu, 13 Jul 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सैम मंदिर वार्ड के भुरचुनिया में बारिश का पानी लोगों के लिए परेशानी बन गया है। जजी मार्ग से बहकर आने वाला पानी आबादी की ओर बह रहा है। कई घरों के पीछे की जमीन में दरारें पड़ने से खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है।
विज्ञापन

भुरचुनिया अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्र है। वहां पहले आबादी के पास से बरसाती नाला गुजरता था जो गिरेछीना सड़क पर बने कल्वर्ट में गिरता था। जजी मार्ग बनने के बाद से बरसाती नाला बंद हो गया। वार्ड निवासी हरीश प्रसाद ने बताया कि सड़क किनारे भी जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। बारिश के दिनों में सड़क से पानी रिसकर आबादी की ओर बहने लगता है। वर्ष 2020 में भारी बारिश के कारण मकानों के पीछे दरार पड़ गई थी। हर साल बारिश का पानी रिसने से दरारें चौड़ी होती जा रहीं हैं। इससे भूस्खलन का खतरा बढ़ रहा है। घरों के पीछे विशाल पत्थर, बोल्डर अटका है। जमीन में धंसाव होने पर इस पत्थर के भी गिरने का खतरा है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि अगर भूस्खलन हुआ या जमीन धंसी तो उनके मकान को काफी नुकसान होगा। इससे घनश्याम कुमार, नवीन प्रसाद, कौशल्या देवी, राजेश कुमार, बुद्धिबल्लभ, बबलू कुमार आदि के परिवारों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन



इनसेट
नगरपालिका और तहसील में लगा चुके हैं गुहार
बागेश्वर। भूधंसाव को रोकने और जल निकासी के लिए लोग पिछले वर्ष नगरपालिका और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दे चुके हैं। पटवारी ने मौके पर आकर निरीक्षण भी किया। इसके बावजूद समस्या नहीं सुलझ सकी। लोगों का कहना है कि अगर जल्द सुरक्षा का प्रबंध नहीं किया गया तो अनहोनी हो सकती है। संवाद

कोट
आबादी की ओर गिर रहे पानी और भूधंसाव की परेशानी को सुलझाया जाएगा। मकानों की ओर बह रहे बारिश के पानी को रोकने के जल्द उपाय किए जाएंगे। खतरा बने पत्थर, बोल्डर को हटवाया जाएगा। - हर गिरि, एसडीएम, बागेश्वर।
विज्ञापन


फोटो 13 बीजीएस 03 और 04 पी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें