फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डेंगू के छह मरीज डिस्चार्ज, तीन नए भर्ती

Wed, 25 Oct 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में डेंगू का असर है। जिला अस्पताल में वर्तमान में छह मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से सतर्क रहने और मच्छरों से बचाव करने की अपील की जा रही है। बुधवार सुबह तक जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में नौ मरीज भर्ती थे। दोपहर तक छह मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। तीन नए मरीज भर्ती हुए। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि डेंगू का असर बना है। मरीजों की हालत गंभीर नहीं है। एक-दो दिन के इलाज के बाद मरीजों का स्वास्थ्य ठीक हो रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें