बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में समायोजन के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उपनल कर्मियों ने मांग पूरी होेने के बाद आंदोलन समाप्त करने की चेतावनी दी।
कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मचारियों को विभाग ने बीते मार्च में सेवा से हटा दिया था। सेवा समाप्त होने के दूसरे दिन से उपनल कर्मी डीएम कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और विभाग उनके साथ अन्याय कर रहा है। बेरोजगारी के कारण कर्मचारियों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जब तक उन्हें विभाग में वापस लेकर रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित नहीं किया जाएगा, आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर संजय कनौजिया, बलवंत नगरकोटी, आनंद प्रसाद, रेखा, रितु, पूजा, मंजू आदि मौजूद रहे। संवाद