फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कार चालक की लापरवाही से नदीगांव में लगा जाम, झड़प

Mon, 01 Jan 2024 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के नदीगांव में रविवार दोपहर एक कार चालक की लापरवाही से काफी देर तक जाम लगा रहा। जाम खुलवाने को लेकर उक्त कार चालक से लोगों की झड़प भी हुई।
विज्ञापन

करीब दो बजे एक कार नगर से गिरेछीना जा रही थी। गिरेछीना की ओर से एक कैंटर आ रहा था। संकरी सड़क पर पास लेने की जगह नहीं थी। इसी दौरान कैंटर के पीछे कई वाहनों की कतार लग गई। कैंटर चालक ने कार चालक से कार को पीछे करने को कहा। कार चालक अकड़ने लगा और झगड़ने पर उतारु हो गया। कार चालक की कैंटर चालक के साथ ही मौके पर मौजूद लोगों से झड़प हुई। बात मारपीट तक जा पहुंची। कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद कार को साइड किया गया। मामला पुलिस के पास पहुंचने से पहले ही निपट गया। करीब 25 मिनट बाद जाम खुल पाया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें