कपकोट/बागेश्वर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य कर रहीं महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग की। महिलाओं ने विधायक सुरेश गढ़िया के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा।
महिलाओं ने कहा कि समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और प्रशिक्षण देने के लिए लगातार क्षेत्रों का भ्रमण करना होता है। पहाड़ की भौगोलिक स्थिति जटिल होने के कारण मानदेय, भत्ता यात्रा में ही खर्च हो जाता है। उन्हें मात्र नौ हजार मानदेय 1500 यात्रा भत्ता और 250 रुपया मोबाइल खर्च दिया जाता है। इंटरनल प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन संस्था की ओर से जब तेलंगाना की टीम उत्तराखंड प्रशिक्षण देने के लिए बुलाई जाती है तो उन्हें 45 हजार मानदेय दिया जाता है। मानदेय को नौ हजार से बढ़ाकर 15 से 18 हजार के मध्य किए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वाली महिलाओं में आशा खेतवाल, चंपा बिष्ट, चांदनी कोरंगा, गंगा साही, अमिता गढ़िया, ममता पांडेय आदि शामिल थे। संवाद