फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्साधिकारी नहीं

Mon, 25 Dec 2023 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल भी चिकित्सकों की कमी का सामना कर रहे हैं। जिले के 29 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साधिकारी विहीन है। दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्साधिकारी पीजी कोर्स कर रहे हैं। एक अस्पताल के चिकित्साधिकारी को अन्यत्र संबद्ध किया गया है। वर्तमान में आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक नहीं हैं।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ए टाइप खातीगांव, सानिउडियार, लाहूर, रवाईखाल, फरसाली में चिकित्साधिकारी का पद रिक्त है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ए टाइप खाती और खंतोली में तैनात चिकित्साधिकारी पीजी कोर्स कर रहे हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफलीगैर ए टाइप में तैनात चिकित्साधिकारी को अन्यत्र अस्पताल से संबद्ध किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी से स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में दिक्कत पैदा हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र के इन अस्पतालों में लोगों को प्राथमिक चिकित्सा की भी सुविधा नहीं मिल पा रही है।



चिकित्सकों की कमी के बारे में लगातार स्वास्थ्य महानिदेशालय को अवगत कराया जा रहा है। नए चिकित्सक जिले को आवंटित होने पर चिकित्सक विहीन अस्पतालों में तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. डीपी जोशी सीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें