फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तहसील में जमा हों पेंशनरों के प्रमाणपत्र

Mon, 17 Jul 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक पेंशनर्स संगठन के जिलाध्यक्ष केशवानंद जोशी ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में पेंशनरों के जीवित प्रमाणपत्र जमा करने की व्यवस्था बागेश्वर तहसील में करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ट्रेजरी नगर से दूर पहाड़ी पर स्थित है। वहां तक जाने में बुजुर्ग पेंशनरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन किराये पर लेकर जाएं तो कम से कम पांच सौ रुपया खर्च हो जाता है। कहा कि तहसील में जीवित प्रमाणपत्र जमा होने से पेंशनरों को काफी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें