फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: होराली में मकान ध्वस्त, प्रभावितों ने अन्यत्र शरण ली

Mon, 17 Jul 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार की रात हुई तेज बारिश के दौरान दुगनाकुरी तहसील के होराली गांव में दो आवासीय मकान ध्वस्त हो गए। प्रभावितों ने गांव में अन्य लोगों के यहां शरण ले रखी है। शनिवार की रात कपकोट में 70 एमएम, बागेश्वर में 35 एमएम और गरुड़ में 10 एमएम बारिश हुई। रविवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार दुगनाकुरी तहसील के होराली निवासी सुंदर राम पुत्र लछम राम और हेमा देवी पत्नी दिनेश राम का पक्का मकान तेज बारिश के दौरान ध्वस्त हो गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार प्रभावितों को मुआवजा देने की कार्यवाही की जा रही है।
इधर, 30 जून से बंद सूपी-झूनी और 4 जुलाई से बंद काफली कमेड़ा सड़क पर रविवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। शनिवार की रात बागेश्वर-कपकोट सड़क के झटक्वाली में बड़ी मात्रा में मलबा आया। बीआरओ ने जेसीबी की मदद से मलबा हटाया। कांडा-सानिउडियार-रावतसेरा सड़क पर भी रविवार को यातायात बाधित था। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार कुछ घंटे बाद सड़क पर यातायात बहाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें