फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के हड़बाड़ में मकान ध्वस्त, मलबे में दबने से बकरी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कांडा/कौसानी। बागेश्वर के हड़बाड़ में बारिश के दौरान आवासीय मकान ध्वस्त हो गया। मकान के मलबे में दबने से बकरी की मौत हो गई। प्रभावित परिवार ने अन्यत्र शरण ले रखी है। शुक्रवार रात कपकोट में 37.50, गरुड़ में छह एमएम और बागेश्वर में दो एमएम बारिश हुई। शनिवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात बारिश के दौरान हड़बाड़ निवासी चंदन सिंह पुत्र राम सिंह का मकान ध्वस्त हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होने की आहट मिलने पर परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए। मलबे में दबने से मकान के भूतल में बंधी एक बकरी की मौत हो गई। प्रभावित परिवार ने अपने रिश्तेदार के घर शरण ले रखी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि प्रभावित परिवार को आर्थिक सहायता देने की कार्यवाही की जा रही है।
जिले में शनिवार को सात सड़कों पर यातायात बाधित था। इनमें से तीन सड़कों पर यातायात बहाल हो गया था। बंद सड़कों में से दो सड़कें लंबे समय से बाधित हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कांडा-सानिउडियार, पोथिंग-शोभाकुंड, पिंडारी ग्लेशियर, रमाड़ी-कनौली, लीती बाजार-लीती गांव सड़क बंद हो गई। लीती बाजार-लीती गांव और पोथिंग-शोभाकुंड सड़क को छोड़कर अन्य तीन सड़कों पर यातायात बहाल हो गया था। 30 जून से बंद सूपी-झूनी, चार जुलाई से बंद काफलीकमेड़ा सड़क पर शनिवार को भी यातायात बहाल नहीं हुआ। ये दोनों मार्ग काफी बड़े हिस्से में क्षतिग्रस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें