फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सड़क पर पानी फैलाया तो पालिका ने चालान काटा

Sat, 25 Nov 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगरपालिका ने कार्रवाई की है। मंडलसेरा वार्ड में एक व्यक्ति की ओर से सड़क पर घर का गंदा पानी फैलाने पर पालिका ने पांच हजार रुपये का चालानी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि मंडलसेरा वार्ड के पीपलचौक क्षेत्र में एक घर से बाथरूम का गंदा पानी सड़क पर बहाया जा रहा था। पानी बहने से सड़क पर चलने वालों को परेशानी हो रही थी। पानी से दुर्गंध भी उठने लगी थी। शिकायत मिलने के बाद पालिका के कर्मचारी पहुंचे और प्रकाश चंद्र को सड़क पर गंदा पानी फैलाने के चलते पांच हजार रुपये का चालानी नोटिस दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें