फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विधिक बहुउद्देशीय शिविर में 30 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए

Tue, 31 Oct 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कपकोट के कर्मी में विधिक बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शिविर में 30 दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बनाए गए।
विज्ञापन

कर्मी के पंचायतघर में जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजीव कुमार खुल्बे के मार्गदर्शन और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गुंजन सिंह की अध्यक्षता, शासकीय अधिवक्ता फौजदारी गोविंद बल्लभ उपाध्याय के संचालन में आयोजित शिविर में लोगों को कानून की जानकारी दी गई। सीनियर सिविल जज/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों की जानकारी दी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987, नालसा, सालसा, डालसा और टालसा की जानकारी देने के साथ नशे से होने वाले दुष्परिणाम, बाल विवाह, निशुल्क विधिक सहायता, अपराध से पीड़ित सहायता योजना आदि की जानकारी दी गई।
न्यायिक मजिस्ट्रेट ऐश्वर्या बोरा ने एनआई एक्ट, घरेलू हिंसा के बारे में जानकारी दी। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी हेम चंद्र तिवारी ने पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। शिविर में आयुर्वेदिक विभाग ने 61, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने 55 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 20 लोगों का ब्लड और यूरिन का सैंपल लिया गया। 12 लोगों के आधार कार्ड संशोधित किए गए। एक आधार कार्ड बनाया गया। चार लोगों को कृत्रिम उपकरण व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी बांटी गईं। 25 लोगों को कृषि उपकरण, बीज बांटे गए। शिविर में सीनियर सिविल जज नीरज कुमार, सिविल जज जूनियर डिविजन पुनीत कुमार, गरुड़ के सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट जैनब, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद भट्ट, पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह भंडारी, सचिव चंदन सिंह ऐठानी, सीएमओ डॉ. डीपी जोशी और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें